चंद्रशेखर आज़ाद रावण की पार्टी के लोगो पर मार पिटाई का आरोप ऑडियो वायरल

AIMIM की पार्टी के कार्यकर्ता की एक रिकॉर्डिंग वाला ऑडियो आज दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को वायरल हो रहा है जिसमे वो भीम आर्मी पर आरोप लगा रहे हैं। इस ऑडियो क्लिप में सुना जा सकता है कि रावण की भीम आर्मी ने असद्दुद्दीन औवैसी की पार्टी कार्यकर्ताओं पर कसाई वाड़े में हमला कर दिया है।

यह ऑडियो क्लिप ट्विटर और न्यूज़ 24 के आधिकारिक हैंडल पर की गई एक पोस्ट में सुनी जा सकती है।

दिलशाद अहमद के इस ऑडियो क्लिप जो कि 27 सेकंड की अवधि की है उसमें उन्होंने यूपी में अपनी पार्टी की मीटिंग के दौरान आज़ाद पार्टी के लोगो द्वारा मार पीट कर कपड़े फाड़े जाने की बात बताई। जो फ़ोटो सामने आ रही है उसमें भी उनकी हालत खराब दिख रही है।

भीम आर्मी और इससे जुड़े विवाद

वैसे चंद्रशेखर आज़ाद रावण ने कुछ समय पूर्व ही यूपी पुलिस पर आरोप लगाते हुए उनकी रैली पर फायरिंग करने की बात कही थी। विवादों से उनका पुराना नाता रहा है और ऐसे में उनकी पार्टी पर ऐसे आरोप उनके चरित्र और कार्यशैली पर संदेह को और पुख्ता करते है।

रावण का कुछ दिन पहले एक वीडियो भी आया था जब वो राहुल कंवल के साथ इंटरव्यू देते हुए बुलेट पर बिना हेलमेट लगाए घूम रहे थे। जो कि उनकी नियम कानून नही मानने पर अक्सर लगने वाले सवालिया निशानों की और पुष्टि करता है।

भीम आर्मी बनाने वाले यह नेता अक्सर उन दलितों पर हुए अत्याचारों पर चुप्पी साध लेते हैं जो कोन्ग्रेस शाषित प्रदेशो में होती है। वहीं गाहे बगाहे हर थोड़े दिनों में भाजपा पर एक तरफा सवाल उठाने से उनकी आलोचना होती है क्यों कि वो दूसरी पार्टियों पर उतनी मुखरता से हमला नही करते।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top